फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मा, ऑयल कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी, सेंसेक्स 241 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद

Mon, 28 May 2018 04:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिला। आईटी, फार्मा और तेल कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह से सेंसेक्स 241 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 83 अंकों की बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 149 अंकों की बढ़त के साथ 35,074 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 43 अंक बढ़कर 10,648 के स्तर पर ओपन हुआ था।

विज्ञापन


सेंसेक्स 35,165 और निफ्टी 10,689 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 1.3 फीसदी की मजबूती के साथ 26,614 के स्तर पर बंद हुआ है।  मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसी का मिडकैप इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी तक उछलकर 16,119 के स्तर पर बंद हुआ है।

निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी करीब 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 19,051 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 17,426 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


405 रुपये गिरा सोना
विदेशों में कमजोर रुझान के साथ साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं से आती सोने की हल्की मांग के कारण सोमवार को सराफा बाजार में  सोना 405 रुपये टूटकर 31,965 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। बाजार में आई इस मंदी का असर चांदी पर भी 370 रुपये की गिरावट के साथ पड़ा, जिसके बाद चांदी 40,830 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा कर रुकी। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से सोने का आयात सस्ता हुआ है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की घटती मांग से सोना कमजोर हुआ है। 

चांदी में भी दिखी गिरावट
सिंगापुर में सोना 0.38 फीसदी लुढ़क कर 1,296.20 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.36 फीसदी घटकर 16.51 रुपये प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 405 रुपये नीचे होकर क्रमश: 31,965 व 31,815 रुपये प्रति दस ग्राम रही। चांदी में आई गिरावट के असर के कारण साप्ताहिक आधार पर डिलीवर होने वाली चांदी के दाम 350 रुपये की मार के साथ 39,915 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें