फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट से शेयर मार्केट में दिखा तेजी का असर, मजबूती के साथ खुला रुपया

Fri, 09 Mar 2018 09:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में छाई तेजी का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़ोतरी के साथ खुले। वहीं रुपये में भी मामूली तेजी देखने को मिली।  
विज्ञापन


सेंसेक्स 113 अंक बढ़कर 33,465 अंक पर खुला। निफ्टी में 29 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10271 पर कारोबार करते हुए देखा गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी है जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है।

मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, 3एमइंडिया, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंस, सेल, क्रॉम्पटन, पीईएल, टाटा पावर, एक्साइड इंडस्ट्रीज, अशोक लेलैंड, वर्लपूल 0.63-2.52 फीसदी तक बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये की मजबूत शुरुआत
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपये की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 65.12 के स्तर पर खुला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें