चार जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़त के साथ 33,916.75 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 10,470.10 पर खुला। ब्रोकर्स का मानना है कि विदेशी निवेश आने से एशियाई बाजारों में बढ़त दर्ज हुई है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने तीन जनवरी को 96.31 करोड़ रुपये इक्विटी में निवेश किये, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 269.20 करोड़ रुपये के शेयर्स बेचे।
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, इंड्सइंड बैंक, डॉक्टर रेड्डीज, टीसीएस, मारूति सुजुकी, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईटीसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ।