फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की तेजी से शुरुआत, सेंसेक्स में 120 अंकों की बढ़त

Fri, 29 Dec 2017 10:34 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले। आरकॉम का कारोबार रिलयांस इंडस्ट्रीज द्वारा खरीदने पर करार होने के बाद शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। जहां सेंसेक्स 120 अंकों की बढ़ोतरी के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी 32 अंकों की तेजी दिखी। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 33971 और निफ्टी 10512 अंकों पर कारोबार करते हुए देखा गया। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर डुरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीददारी से बाजार में तेजी बढ़ी है।

RCom में लगातार चौथे दिन तेजी
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस का वायरलैस कारोबार खरीदेगी। इस खबर से शुक्रवार को आरकॉम के शेयरों में 35 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर स्टॉक 34.91 फीसदी बढ़कर 41.77 रुपए के भाव पर पहुंच गया। आरकॉम शेयरों में लगातार चार दिनों से तेजी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें