फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 संकट की वजह से चौथी तिामही में HDFC लाइफ के मुनाफे में आई कमी

Tue, 28 Apr 2020 01:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
HDFC लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का बीते वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 15 फीसदी घटकर 311.71 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 संकट की वजह से उसके मुनाफे में कमी आई है। 

विज्ञापन


निवेश आय में भारी गिरावट
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 364.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान निवेश आय में भारी गिरावट के चलते कंपनी की कुल आय केवल 418.64 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,375.06 करोड़ रुपये रही थी। बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कोरोना वायरस महामारी की मार से कंपनी की निवेश से आय में 10,229.92 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। 

शुद्ध प्रीमियम संग्रह में मामूली बढ़त
हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का शुद्ध प्रीमियम संग्रह मामूली बढ़कर 10,464.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,247.50 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विभा पादल्कर ने कहा कि, 'इस महामारी की वजह से मानव का जीवन तो प्रभावित हुआ है, दुनियाभर के संगठनों को काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें