फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉडः तीन दिन में 19 फीसदी टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर, इन बैंकों का भी टूटा रिकॉर्ड

Fri, 16 Feb 2018 12:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pnb
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में 114 अरब के घोटाले का पता चलने के तीन बाद भी बैंक के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल बैंक का शेयर 19 फीसदी गिर गया है। पिछले दो दिन में शेयर गिरने से निवेशकों को 8 हजार करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। 

विज्ञापन


दो दिन में 14 फीसदी हुई  गिरावट
इस घोटाले के कारण पीएनबी के शेयरों में गुरुवार को 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी इसके शेयर 8 फीसदी गिरे थे। इस तरह पिछले दो दिनों में बैंक के शेयरधारकों को 8000 करोड़ की चपत लगी है। यह बैंक के सालाना लाभ का छह गुना है।

विज्ञापन

गीतांजलि के भी शेयर लुढ़के

sensex
नीरव मोदी के पार्टनर मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 140 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा पीसी ज्वेलर्स और त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी के शेयर भी क्रमश: पांच और दो फीसदी से ज्यादा की कमी के साथ बंद हुए।

एक साल के सबसे निचले स्तर पर शेयर
पीएनबी समेत उन कंपनियों और बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी गई, जिनके तार सीधे-सीधे इस घोटाले से जुड़े हुए हैं। इनमें सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, देना बैंक और गीतांजलि जेम्स शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मी विलास बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एसआरएस ज्वेलरी लिमिटेड और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। 

गिर गया शेयर बाजार 
जिस तेजी से शुक्रवार को बाजार खुला वो12 बजे के करीब 112 अंक गिर गया। सेंसेक्स 34184 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं, निफ्टी में 35.20 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 10510 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें