सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीजल और पेट्रोल की कीमतों आज बढ़ोतरी की गई है। डीजल की कीमत में 20 से 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है साथ ही पेट्रोल की कीमत 11 पैसे तक बढ़ी है। आपको बता दें, शुक्रवार को 50 दिन के बाद पैट्रोल तो 41 दिन बाद डीजल के दामों में बदलाव हुए थे।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 71.62 | 81.70 |
| कोलकाता | 75.19 | 83.26 |
| मुंबई | 78.12 | 88.40 |
| चेन्नई | 77.08 | 84.74 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
यह भी पढ़ेंः पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना