फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: महंगा हुआ सोना-चांदी, रुपये में भी आई तेजी

Wed, 25 Nov 2020 04:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बाद आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 45 रुपये बढ़कर 48,273 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 48,228 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

विज्ञापन


रुपये में भी तेजी
चांदी की बात करें, तो यह 407 रुपये महंगी हुई और 59,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 58,973 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,812 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 23.34 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। डॉलर के मुकाबले आज रुपये 10 पैसे की तेजी के साथ 73.91 के स्तर पर बंद हुआ।

इसलिए महंगा हुआ सोना-चांदी
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोना अपनी सुबह की हानि से उबर गया। कोविड-19 के टीके के संदर्भ में हुई प्रगति और जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने की तैयारियों के बीच प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतें चढ़ गईं।'
विज्ञापन


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मीट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें