फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल हो सकता है और सस्ता, जानिए क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के तेल मंत्री अली-अल-नैमी ने कहा है कि सऊदी में अप्रैल माह में तेल का प्रोडक्शन 10 मिलियन बैरल प्रतिदिन रहेगा, जो रिकॉर्ड हाई है।
विज्ञापन


सऊदी अरब दुनिया में तेल निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है। ऐसे में अगर वहां तेल का प्रोडक्शन इसी तरह से बढ़ता रहा तो तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

ऐसी स्थिति में आने वाले समय में तेल की कीमतें और अधिक गिर सकती हैं। इसकी वजह से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भी कमी आ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार 7.48 पर ब्रेंट क्रूड 63.73 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड पूरे दिन के कारोबार में 64.34 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।
Trending Videos
विज्ञापन

ग्राहकों की मांग है इतने तेल की

नैमी ने कहा कि जितने तेल की मांग उन्हें ग्राहकों की तरफ से आती है, वे हमेशा ही उसे पूरा करने में खुश रहते हैं। वे बोले कि अब ग्राहकों की मांग 10 मिलियन बैरल प्रतिदिन की है।

नैमी दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में तेल कंपनी सऊदी अरैमको की बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मौजूद थे, जहां पर उन्होंने यह बात कही है।

अप्रैल की शुरुआत से ही तेल की कीमतों में करीब 17 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसका कारण वे रिपोर्ट थीं, जिनके अनुसार अमेरिका से निकलने वाले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

लेकिन अब मॉर्गन स्टेनले ने सोमवार को चेतावनी दी है कि सऊदी अरब में तेल का प्रोडक्शन कच्चे तेल की कीमतों में अमेरिका से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें