फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर न करें सोने की खरीदारी, रहेंगे फायदे में

Mon, 20 Apr 2015 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करना शगुन की बात होती है, लेकिन कल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी न करना ही फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, डॉलर की लगातार बढ़ रही कीमत से रुपया मजबूत हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आने वाले समय में सोने के आयात शुल्क में कटौती की भी संभावना है। ऐसी स्थिति सोने की कीमत और गिरने की संभावना है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मैनेजिंग डायरेक्टर पीआर सोमासुंदरम के अनुसार साल 2015 के अंत तक सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ऐसे में सोना खरीदने का सही समय अक्षय तृतीया नहीं, बल्कि इस साल का अंतिम महीना या अगले साल का शुरुआती महीना होगा। इसलिए कल अक्षय तृतीया के दिन सिर्फ सोने का शगुन करें। निवेश के सोना खरीदना हो तो कुछ समय तक रुकना सही होगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सोना बेचना फायदे का सौदा

जहां एक तरफ अक्षय तृतीया सोना खरीदने के लिए सही मौका नहीं माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ समय पहले सोना खरीदा है, तो उसे बेचने का ये सबसे अच्छा मौका है।

अगर मान लिया जाए कि जिन निवेशकों ने 2005 में अक्षय तृतीया के समय सोना खरीदा था, वह सोना अब भी उनके पास है, तो उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

आपको बता दें कि 2005 से अब तक की अवधि में सोने ने 15.9 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सेंसेक्स के 16.5 प्रतिशत रिटर्न से मामूली सा ही कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें