फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 251 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर

Wed, 17 Nov 2021 09:52 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबार के शुरु होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक गिरकर खुला, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी लाल निशान पर शुरुआत की। 
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबार के शुरु होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक गिरकर खुला, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी लाल निशान पर शुरुआत की। बीते कारोबारी दिन दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर 
आज कारोबार शुरू होने पर सेंसेक्स 251.15 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 60,071.22 के स्तर पर खुला। निफ्टी पिछले कारोबारी दिन के बंद के दौरान 18 हजार के स्तर से फिसल गया था और आज भी 64.60 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 17,934.60 के स्तर पर खुला। 

मंगलवार को आई थी बड़ी गिरावट 
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 60,322.37 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 18000 के स्तर से नीचे आकर 110.25 अंक या 0.61 फीसदी फिसलकर 17,799.20 के स्तर पर आकर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें