फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 422 अंक टूटा

Wed, 10 Nov 2021 09:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, एनएसई का निफ्टी 96.80 अंक टूट कर कारोबार कर रहा है
विज्ञापन
शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार शुरू होते ही हालांकि सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ और निफ्टी करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ खुला, लेकिन कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स ने भी बढ़त खो दी। फिलहान दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


सेंसेक्स में 422 अंकों की गिरावट 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, एनएसई का निफ्टी 96.80 अंक टूट कर कारोबार कर रहा है और यह 18000 के स्तर से नीचे आ चुका है। निफ्टी फ्यूचर्स सिंगापुर के एक्सचेंज में 8:45 आईएसटी पर 17,950 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के बाद एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें