सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55.33 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 40,357.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,970.95 के स्तर पर खुला।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, कोल इंडिया, इंफ्राटेल, बजाज फिन्सर्व, वेदांता लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, सन फार्मा, गेल, इंफोसिस, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल, भारती एयरटेल, बीपीसीएल और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं।
मंगलवार को सुबह 10:55 बजे 2.25 अंक यानी 3.40 फीसदी की बढ़त के बाद यस बैंक का शेयर 68.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 70.30 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह 66.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 143.71 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 40,445.67 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 33.30 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 11,974.60 के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.85 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.77 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 150.62 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40,315.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 53.20 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 11,943.80 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 136.93 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,301.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54.55 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 11,945.15 के स्तर पर बंद हुआ था।