फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40,300 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के करीब

Mon, 04 Nov 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 136.93 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,301.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 54.55 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 11,945.15 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को इंफ्राटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिन्सर्व, कोल इंडिया, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, आईओसी, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, यस बैंक और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

22 अंक बढ़ा इंफोसिस का शेयर

सोमवार को इंफोसिस का शेयर 22.20 अंक यानी 3.23 फीसदी की बढ़त के बाद 710.10 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 681.80 के स्तर पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी दिन इंफोसिस का शेयर 687.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

गिरावट पर बंद हुआ एचडीएफसी का शेयर

सोमवार को एचडीएफसी का शेयर 2.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 1237.95 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 1246.45 के स्तर पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी दिन एचडीएफसी का शेयर 1240.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सोमवार को ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 150.62 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40,315.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 53.20 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 11,943.80 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 35.98 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 40,165.03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 22.05 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 11,899.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें