फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: पिछले दो सत्रों में 1600 रुपये गिरने के बाद आज बढ़ा सोना वायदा, जानिए कितनी है कीमत

Mon, 21 Jun 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 46,911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.04 फीसदी गिरकर 67571 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो कारोबारी सत्रों में आई तेज गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 46,911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.04 फीसदी गिरकर 67571 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। पिछले दो सत्रों में सोना वायदा 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, 15 महीनों बाद आई सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद आज सोने की कीमत में तेजी आई। हाजिर सोना 0.5 फीसदी ऊपर 1,772.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पिछले सप्ताह इसमें छह फीसदी की गिरावट आई है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 25.95 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 1,037.89 
डॉलर प्रति औंस पर। 

सोने की कीमत पर आधारित होते हैं स्वर्ण ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,041.99 टन के मुकाबले शुक्रवार को 1.1 फीसदी बढ़कर 1,053.06 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन


मई में घटा गोल्ड ईटीएफ में निवेश 
मई 2020 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 57 फीसदी घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल में यह 688 करोड़ रुपये था। निवेशकों द्वारा शेयर बाजारों का रुख करने की वजह से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत तक छह फीसदी बढ़कर 16,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो अप्रैल के अंत तक 15,629 करोड़ रुपये थीं। इससे पहले निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ में 662 करोड़ रुपये डाले थे। फरवरी में उनका निवेश 491 करोड़ रुपये और जनवरी में 625 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें