फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में आई कमी

Wed, 26 Feb 2020 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नी दिल्ली

सार

  • बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने के वायदा भाव में गिरावट आई है।
  • एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल का सोने का वायदा भाव 300 रुपये गिरा। 
  • साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने के वायदा भाव में गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव आज बुधवार सुबह 0.7 फीसदी यानी 300 रुपये की गिरावट के बाद 42,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को भी सोने के वायदा भाव में गिरावट आई थी। जबकि उससे पहले पांच दिनों से इसमें उछाल दर्ज किया जा रहा था। पांच दिनों में सोने का वायदा भाव 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 43,788 के स्तर पर पहुंच गया था, जो कि इसका उच्चतम स्तर था। डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से यह सस्ता हुआ है। 

चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की बात करें, एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव में भी कमी दर्ज की गई है। आज एक किलोग्राम चांदी 1.2 फीसदी गिरकर 47,020 रुपये पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


बता दें कि घरेलू बाजार में सोने में 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और तीन फीसदी माल एवं सेवा कर ( जीएसटी ) लगता है।

वैश्विक बाजार में इतना है दाम

लेकिन आज वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में बढ़त देखी गई। वैश्विक बाजार में सोना 0.5 फीसदी बढ़ा है, जिसके बाद यह 1,688.66 डॉलर से बढ़कर 1,643.49 डॉलर पर पहुंच गया है। चांदी की बात करें, तो इसका दाम 0.6 फीसदी बढ़कर 18.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

कोरोनावायरस का कहर

बीते दिनों चीन में फैले कोरोनावायरस के बाहर साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में फैलने और वहां वायरस से संक्रमित लोगों और कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से वैश्विक ग्रोथ पर संकट देखा गया। इसकी वजह से सोने-चांदी की कीमत प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें