फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में मजबूती से सोना-चांदी में 68 रुपये की गिरावट, 45 हजार पर आया भाव

Tue, 26 Nov 2019 05:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये में तेजी और कमजोर मांग से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 68 रुपये घटकर 38,547 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


वहीं, चांदी भी मामूली रूप से 39 रुपये सस्ती होकर 45,161 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 45,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये में तेजी से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 68 रुपये की गिरावट आई। दिन के कारोबार में रुपये में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की मजबूती रही। इसके अलावा, कमजोर मांग के कारण देश में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,455.30 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस रही। सोना सोमवार को 38,615 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें