फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 40,800 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Tue, 26 Nov 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 67.93 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,821.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 36.05 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 12,037.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक, गेल, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, यस बैंक, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, हीरो मोटोकॉर्प और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, ग्रासिम, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, कोल इंडिया और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक और आईटी शामिल हैं।

41,012.86 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 41,012.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.90 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 12,104.65 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 40,889.23 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 529.82 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,889.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 164.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,079 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें