फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बिकवाली से 402 रुपये तक टूटा सोने-चांदी का भाव

Mon, 25 Nov 2019 06:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के बीच सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 166 रुपये सस्ता होकर 38,604 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। शनिवार को यह 38,770 रुपये था। वहीं, चांदी भी 402 रुपये सस्ती होकर 45,178 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। शनिवार को चांदी 45,580 रुपये पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 166 रुपये सस्ता हुआ। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील होने की उम्मीदों से दोनों धातुओं के रेट कम हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण की डील अगले महीने के आखिर तक हो सकती है। ऐसी रिपोर्ट की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी आई। भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 529.82 अंक की बढ़त के साथ 40,889.23 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,458 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस रही। शनिवार को सोना 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था, जबकि चांदी 45,580 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें