दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 529.82 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,889.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 164.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,079 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को एचडीएफसी, टाटा स्टील, ग्रासिम, भारती एयरटेल, इंफ्राटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, ओएनजीसी, यस बैंक, बीपीसीएल, गेल और विप्रो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
40,431.92 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 72.51 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 40,431.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.60 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,934 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सेंसेक्स 471.17 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,830.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 143.10 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 12,057.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शुक्रवार को 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 215.76 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के बाद 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 52.75 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,915.65 के स्तर पर बंद हुआ था।