फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए 10 ग्राम के लिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Wed, 25 Aug 2021 10:39 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोना वायदा 0.55 फीसदी नीचे 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 63051 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.55 फीसदी नीचे 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.7 फीसदी गिरकर 63051 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8840 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना सपाट स्तर पर बंद हुआ था और चांदी में करीब एक फीसदी की तेजी आई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज हाजिर सोने का दाम 0.4 फीसदी गिरकर 1,796.03 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी बढ़कर 93.052 पर कारोबार कर रहा था। चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 23.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 1005.97 डॉलर पर रहा। 

सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1,006.66 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,004.63 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन


डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 61 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें