फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: कीमती धातुओं की कीमत में आई गिरावट, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Mon, 09 Aug 2021 04:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 317 रुपये गिरकर 45,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 1,128 रुपये की गिरावट के साथ 62,572 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोना 317 रुपये गिरकर 45,391 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 45,708 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से कीमत प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


1,128 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 1,128 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 62,572 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,749 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.91 डॉलर प्रति औंस पर था।

निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 
सरकार जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है। निवेशक नौ अगस्त यानी आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (नौ अगस्त से 13 अगस्त तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की पांचवीं श्रृंखला है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। योजना के तहत आप 4,790 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें