फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु में 31 रुपये की मामूली गिरावट, 66 हजार के पार चांदी की कीमत

Tue, 03 Aug 2021 04:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 31 रुपये गिरकर 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 372 रुपये की गिरावट के साथ 66,072 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। आज सोना 31 रुपये गिरकर 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 46,922 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से कीमत प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


372 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 372 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 66,072 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,444 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,810 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.34 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

क्या है स्वर्ण ईटीएफ ?
स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है।

देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें