फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 515 रुपये हुई सस्ती

Wed, 01 Sep 2021 04:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु छह रुपये गिरकर 46,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 515 रुपये गिरकर 61,821 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोने में छह रुपये की मामूली गिरावट आई और इसकी कीमत 46,123 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 46,129 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी गिरावट 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 515 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 61,821 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,336 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,811 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.82 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें