Gold Silver Latest Rate Update Today: अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत आज 0.07 फीसदी कम होकर 48,052 रुपये पर आ गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई है। चांदी का दाम 0.23 फीसदी घटकर 61,359 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत में आज 0.07 फीसदी की कमी आई है। इस गिरावट के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 48,052 रुपये पर आ गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई है। चांदी का दाम 0.23 फीसदी घटकर 61,359 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।