फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में जल्द घट सकती है सोने की कीमतें, पहली तिमाही में 12 फीसदी गिरी डिमांड

Thu, 03 May 2018 03:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold
विज्ञापन

देश में इस साल सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल की पहली तिमाही में सोने की डिमांड में 12 फीसदी की कमी देखने को मिली है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार पहली तिमाही में केवल 115.6 टन सोने की बिक्री देखने को मिली है। 

विज्ञापन


पिछले साल थी यह डिमांड
काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जनवरी-मार्च के बीच 131.2 टन सोने की बिक्री हुई थी। जहां पिछले साल 34400 करोड़ रुपये का सोना बिका था, वहीं इस साल की पहली तिमाही में यह केवल 31800 करोड़ रुपये रहा। 

डिमांड नहीं होने से और गिर सकती हैं कीमतें
काउंसिल का आकलन है कि अगर डिमांड में इसी तरह की सुस्ती बनी रही तो फिर आगे चलकर कीमतों में और गिरावट हो सकती है। काउंसिल का मानना है कि इस साल सोने की बढ़ती कीमतों,  शादी के सीजन का कम होना और इंपोर्ट ड्यूटी में कमी की आशा सबसे बड़ा कारण बना। 
विज्ञापन


ग्लोबल डिमांड में भी गिरावट
मार्च तिमाही में सोने की ग्लोबल डिमांड भी 15 फीसदी गिरी है। भारत में इस साल 700-800 टन सोने की मांग का अनुमान है। इस पर बात करते हुए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया के एमडी सोमासुंदरम ने कहा कि ऊंची कीमतों से सोने की मांग घटी है। कमजोर रुपये से भारत में सोना महंगा हुआ है। सोने की मांग पर जीएसटी का भी असर हुआ है। जीएसटी से असंगठित ज्वेलर्स के कारोबार पर असर पड़ा है। ग्राहक भी जीएसटी को ठीक से समझ नहीं सके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें