फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर सोना, 343 अंक गिरा सेंसेक्स

Thu, 25 Oct 2018 03:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से सोने के दाम पिछले 6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है। गुरुवार को सोने की कीमतों में 125 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं सेंसेक्स एक बार फिर से कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन


32600 के पार हुआ सोना

गुरुवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 32,625 रुपये पर पहुंच गई। यह पिछले 6 साल का सबसे उच्चतम स्तर है। बुधवार के मुकाबले सोने के दाम में 125 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। धनतेरस और दिवाली पर लोग सबसे ज्यादा सोने के जेवरात खरीदते हैं। ऐसे में सराफा व्यापारियों ने अभी से स्टॉक करना शुरू कर दिया है। 

कमजोर रुपये से आया उछाल

जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतों में उछाल डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के कारण आया है। वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 1,234.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। कारोबारियों ने बताया कि शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने के कारण स्थानीय ज्वेलरों ने सोने की खरीदारी शुरू कर दी है जिससे वे मौसमी मांग को पूरी कर सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा शेयर बाजार में मंदी चलने के कारण निवेशक अपने फंड का निवेश सोने के हाजिर बाजार में कर रहे हैं। स्थानीय बाजार में सोना 99.9 125 रुपये बढ़त के साथ 32,625 रुपये प्रति 10 ग्राम और सोना 99.5 भी 125 रुपये बढ़कर 32,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 

सोने की कीमत का यह स्तर 29 नवंबर 2012 के बाद का सर्वाधिक है। उस दिन सोने का भाव 32,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में तेजी आई है। 23 अक्तूबर के बाद से इसमें 405 रुपये की तेजी आ चुकी है। लेकिन सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव स्थानीय बाजार में 24,800 रुपये पर स्थिर रहा।

चांदी के 10 ग्राम के सिक्कों के सैकड़ा भाव में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसका सैकड़ा खरीद भाव 76,000 रुपये रहा जबकि सैकड़ा बिकवाली भाव 77,000 रुपये रहा। 

चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 343.87 अंक गिरकर 33690 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 83.25 अंक गिरकर 10,141.50 पर बंद हुआ। भारती एयरटेल में 6 फीसदी की गिरावट रही। वहीं टीसीएस, आरआईएल सहित अधिकांश ब्लूचिप स्टॉक्स भी गिरावट से नहीं बचे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें