फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी मांग से चमका सोना, फिर से हुआ 32 हजार के पार, चांदी में भी सुधार

Thu, 18 Oct 2018 05:20 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषणों की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहारी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 195 रुपये की बढ़त के साथ 32,225 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि त्योहारों के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग के कारण पीली धातु की कीमतों में तेजी आई है।

विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण चांदी भी 20 रुपये के सुधार के साथ 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  इससे पहले बुधवार को सोना 150 रुपये के नुकसान से 32,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था।
 
गिन्नी का दाम 24700 रुपये

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता 195-195 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32,225 रुपये और 32,075 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी के भाव 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। सोने की तरह चांदी हाजिर 20 रुपये की बढ़त के साथ 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 20 रुपये टूटकर 38,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें