फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने का दाम 225 रुपये बढ़ा, चांदी की चमक तेज, यहां जानें कीमती धातुओं का ताजा भाव

Mon, 24 Jan 2022 05:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update: मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 255 रुपये की तेजी के साथ 48,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में भी आज इजाफा देखने को मिला। 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 255 रुपये की तेजी के साथ 48,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में भी आज इजाफा देखने को मिला। 

विज्ञापन


80 रुपये की बढ़ोतरी हुई चांदी में 
चांदी की कीमत सोमवार को 80 रुपये की तेजी के साथ 64,793 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 64,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.52 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 24.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स पर सोमवार को 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें