साल के आखिरी दिन जहां सराफा बाजार में मंदी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। साल के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामली गिरावट लेकर बंद हुए हैं।
370 रुपये टूटा सोना
सोमवार को हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। सोमवार को साल के आखिरी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 370 रुपये टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर 32,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 125 रुपए फिसलकर 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
सेंसेक्स 8.39 अंक की कमजोरी के साथ 36068.33 के स्तर पर और निफ्टी 1.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10861.50 के स्तर पर सपाट बंद हुआ है।
2018 में सेंसेक्स 6.2 फीसदी और निफ्टी 3.5 फीसदी चढ़ा है। बैंक निफ्टी में भी सालभर में 6.5 फीसदी की मजबूती आई है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने निराश किया है। निराश करने वाले सेकटर्स में सरकारी बैंक, ऑटो और मेटल इंडेक्स शामिल रहे हैं।
फार्मा की सेहत भी इस साल खराब हुई है। लेकिन एफमसीजी इंडेक्स और आईटी इंडेक्स 2018 में अच्छी बढ़त कमा गए हैं। आईटी इंडेक्स इस साल करीब 24 फीसदी चढ़ा है जबकि एफएमसीजी इंडेक्स 14 फीसदी मजबूत हुआ है।