Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी इस दौरान 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी इस दौरान 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी मामूली तेजी के साथ क्रमश: 1,915 डॉलर प्रति औंस और 22.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। इजरायल-हमास युद्ध का विस्तार रोकने के लिए अमेरिका की ओर से प्रयास तेज किए जाने के बीच सोने में पिछले दिन के दायरे में कारोबार हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''सोमवार को 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया, जिसका असर भी कीमतों पर पड़ा।"