फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट

Tue, 17 Oct 2023 07:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी इस दौरान 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी इस दौरान 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सोना और चांदी मामूली तेजी के साथ क्रमश: 1,915 डॉलर प्रति औंस और 22.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।    इजरायल-हमास युद्ध का विस्तार रोकने के लिए अमेरिका की ओर से प्रयास तेज किए जाने के बीच सोने में पिछले दिन के दायरे में कारोबार हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''सोमवार को 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया, जिसका असर भी कीमतों पर पड़ा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें