फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 350 रुपये चढ़ा, चांदी 200 रुपये मजबूत हुई

Thu, 12 Oct 2023 07:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 200 रुपये उछलकर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में और तेजी आई।" 

इस दौरान चांदी भी 200 रुपये उछलकर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी की कीमत तेजी के साथ क्रमश: 1,880 डॉलर प्रति औंस और  22.15 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के पिछले सप्ताह 16 साल के उच्च स्तर से पीछे हटने के बाद सोना इस महीने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि पर इस साल रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें