फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 130 रुपये लुढ़का, चांदी सपाट

Mon, 29 Apr 2024 07:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 84,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 84,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा है।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव पांच डॉलर की गिरावट के साथ 2,333 डॉलर प्रति औंस रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी ने कहा, "ब्याज दर में कटौती में देरी से अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और यूएस ट्रेजरी यील्ड को सपोर्ट मिला है। इससे सोना कमजोर हुआ है।" दूसरी ओर, वैश्विक बाजार में चांदी मामूली तेजी के साथ 27.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 27.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें