फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: आज 402 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत 528 रुपये कम हुई

Wed, 17 Nov 2021 04:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 402 रुपये की गिरावट के साथ 48,116 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबार दिन में यह कीमती पीली धातु 48,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 402 रुपये की गिरावट के साथ 48,116 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबार दिन में यह कीमती पीली धातु 48,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ-साथ चांदी भी आज टूट गई। चांदी 528 रुपये की गिरावट के साथ 65,218 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले कारोबार में 65,746 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,857 डॉलर प्रति औंस और चांदी मामूली तेजी के साथ 25.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, कोमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती के साथ बुधवार को पीली धातु का भाव 0.37 प्रतिशत चढ़ गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें