फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका में चरम पर तनाव से भारतीयों की जेब पर असर, जानिए कारण

Fri, 21 Jun 2019 01:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीयों पर पड़ रहा है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में छह फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा क्योंकि कच्चे तेल के बढ़ते दाम की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन

 

दरअसल अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने नेवार्क एयरपोर्ट से मुंबई के बीच उड़ानें निलंबित कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका से मुंबई के लिए विमान ईरान के हवाईक्षेत्र से आते हैं। अमेरिकी एयरलाइंस ने कहा कि ईरान द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि इस शक्तिशाली ड्रोन की कीमत 1260 करोड़ रुपये थी। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया कि उड़ानें कब तक निलंबित रहेंगी। इस संदर्भ में यूनाइटेड के प्रवक्ता का कहना है कि मुंबई से नेवार्क जाने वाले यात्रियों को अमेरिका की वैकल्पिक उड़ानों के जरिए भेजा जाएगा।

दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर तनाव

दरअसल परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। साल 2018 में अमेरिका ने ईरान परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था। अमेरिका, ईरान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है।

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन गिराए जाने को लेकर ईरान को खुली चेतावनी भी दी थी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि, 'ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।' ट्रंप की इस कम अक्षरों वाली चेतावनी को बड़ी कार्रवाई का इशारा माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें