फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमत में फिर आई गिरावट, आज भी स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Tue, 28 Apr 2020 10:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की नई इनवेंट्री के लिए स्टोरेज का संकट पैदा हो गया है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से आवाजाही ठप है और पेट्रोल-डीजल की मांग अब भी धड़ाम है। 

विज्ञापन


कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
आज सुबह  अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड दोनों के ही फ्यूचर भाव में गिरावट देखने को मिली। सुबह  WTI क्रूड ऑयल का वायदा भाव 15.49 फीसदी यानी 1.98 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 10.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव मंगलवार सुबह 2.95 फीसदी या 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 22.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

रॉयटर्स के अनुसार, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के समूह ओपेक और रूस सहित इसके अन्य सहयोगी देशों द्वारा एक मई से करीब एक करोड़ बैरल तेल प्रति दिन की रिकॉर्ड उत्पादन कटौती खपत में आई कमी को पाटने के लिए पर्याप्त नहीं होगी, क्योंकि कोरोना वायरस संबंधित प्रतिबंधों के कारण दुनिया में कच्चे तेल की मांग में करीब तीन करोड़ बैरल प्रति दिन की कमी हुई है। देश के बड़े महानगरों में अभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें