फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group in 2022: एसीसी-अंबुजा व एनडीटीवी अधिग्रहण ने किया मालामाल, जानें किस कंपनी ने दिया 204% रिटर्न?

Fri, 30 Dec 2022 01:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Group in 2022: अदाणी ग्रुप के शेयरों में मजबूती का नेतृत्व अदाणी पावर के शेयरों ने किया। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसंबर 2021 के अंत में 99.75 रुपये थी इस वर्ष अब तक  204% की वृद्धि के साथ 303.55 रुपये पर पहुंच गया। ऐसा ऊर्जा की मांग में बढ़ोतरी आने से संभव हुआ।
विज्ञापन
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में वृद्धि - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय आर्थव्यवस्था के विकास का प्रतीक समझे जाने वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों ने वर्ष 2022 में घरेलू शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष अदाणी समूह के 10 में से पांच शेयरों ने निवेशकों को बड़ा दिया है। इस वर्ष इनमें करीब 200% तक की वृद्धि हुई है। जबकि एसीई इक्विटी के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सभी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 8,54,915 रुपये की वृद्धि हुई। 

विज्ञापन

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group

# अदाणी पावर का शेयर 99.75 रुपये प्रति शेयर से 303.55 रुपये पर पहुंचा

अदाणी ग्रुप के शेयरों में मजबूती का नेतृत्व अदाणी पावर के शेयरों ने किया। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसंबर 2021 के अंत में 99.75 रुपये थी इस वर्ष अब तक  204% की वृद्धि के साथ 303.55 रुपये पर पहुंच गया। ऐसा ऊर्जा की मांग में बढ़ोतरी आने से संभव हुआ। हाल ही में निफ्टी 50 के पैक में शामिल हुए अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 122% की वृद्धि हुई है। अदाणी समूह की एफएमसीजी कंपनी अदाणी विल्मर जिसने साल की शुरुआत बाजार में कदम रखा ने भी निवेशकों को 118% की बढ़त के साथ 75,167 करोड़ रुपये की कमाई कराई।

गौतम अडानी - फोटो : amar ujala

# सीमेंट निर्माण और मीडिया कारोबार में भी ग्रुप ने कदम रखा
समूह की प्रमुख कंपनियां पहले से ही विमानन, बंदरगाह, बुनियादी ढांचा और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में अपना दखल रखती है। इस वर्ष, गौतम अडानी ने एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी के अधिग्रहण के साथ सीमेंट और मीडिया जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश किया। अधिग्रहण की खबरों ने एनडीटीवी को अदाणी समूह का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्टॉक बना दिया है। अदाणी समूह की एनडीटीवी में अब 64.71% हिस्सेदारी है। इसके शेयरों के भाव में 2022 में 187% तक का इजाफा हुआ है। इससे निवेशकों की झोली में 1,391 करोड़ रुपये जुड़े हैं। सीमेंट कंपनियों एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में इस वर्ष अब तक 11% और 37% का इजाफा हुआ है। वहीं, 2022 में अदाणी ट्रांसमिशन, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर 11 से 48% के बीच बढ़े हैं।

विज्ञापन

Industrialist Adani honored with USIBC 2022 Global Leadership Award - फोटो : self
# अदाणी पोर्ट्स और एसीसी के शेयर सबसे कम जबकि अदाणी पावर के शेयरों के भाव सबसे ज्यादा बढ़े
 

2022 में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर बाजार में प्रदर्शन का लेखा-जोखा

अदाणी समूह की कंपनी

एक साल में वृद्धि (% में )

मार्केट कैप बढ़ा (करोड़ रुपये में )

एसीसी लिमिटेड

11

4,487

अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड

122

244945

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड

43

93,003

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड

11

25,917

अदाणी पावर लिमिटेड

204

78,604

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड

110

208,145

अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड

48

95,259

अदाणी विल्मार लिमिटेड

118

75,167

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड

37

27,998

एनडीटीवी लिमिटेड

187

1,391

 

Total

854915

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें