# ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर
शुक्रवार को सेंसेक्स 195 अंकों की तेजी के साथ 61329 के स्तर पर और निफ्टी 68 अंकों की तेजी के साथ 18259 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी में150 अंकों की तेजी के साथ 43401 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में मीडिया, मेटल्स और PSU बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी दिख रही है। बजाज ट्विन्स के शेयरों में भी मजबूती दिख रही है। बजाज फाइनेंस में 2.3 फीसदी और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.2 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा टाटा स्टील, SBI, विप्रो जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी है। जबकि एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा जैसे शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।