Sone Chandi Ka Bhav: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,726.80 डॉलर प्रति औंस की दर के साथ स्थिर है। वहीं, चांदी बिना किसी घटबढ़ के 18.62 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 51,145 रुपये प्रति दस ग्राम आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से यह जानकारी दी गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमतें 1,331 रुपये गिरकर 54,351 रुपये पर आ गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी के भाव 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,726.80 डॉलर प्रति औंस की दर के साथ स्थिर है। वहीं, चांदी बिना किसी घटबढ़ के 18.62 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर जान सकते हैं सोने-चांदी के भाव
आप देश में साेने-चांदी का भाव अपने मोबाइल से महज एक मिस्ड कॉल कर जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल करने के थोड़ी देर के भीतर आपके नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सोने-चांदी के ताजा भाव मिल जाएंगे। इसके अलावे, आप ibjarates.com पर जाकर भी सोने-चांदी की दरों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।