फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 306 अंक लुढ़का, निफ्टी 16650 के नीचे हुआ बंद

Mon, 25 Jul 2022 04:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: छह दिनों की तेजी के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 306 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिनों की तेजी के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद (Sensex Closing Bell) हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 306 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 0.55% लुढ़ककर 55766 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 88.50 अंक गिरकर 16631 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 12.50 (0.03%) अंकों की मामूली गिरावट दिखी।

विज्ञापन


बाजार में जहां मेटल इंडेक्स में 1.5% का उछाल आया वहीं, ऑटो इंडेक्स (Auto Index) लगभग दो प्रतिशत तक नीचे फिसल गया। इस दौरान रुपये में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली। यह 0.13% प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79.745 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सोमवार के कारोबारी सेशन में टाटा स्टील के शेयर 24.90 (2.63%) रुपये की उछाल के साथ बाजार का सबसे बड़े गेनर रहे। टाटा स्टील के शेयर फिलहाल 960.70 रुपये पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें