यूनियन बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन की दर 0.40 फीसदी घटाकर 6.40 फीसदी कर दी है। नई दर 27 अक्तूबर, 2021 से लागू है।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के बाद उसकी होम लोन की दर उद्योग में सबसे ज्यादा कम हो गई है। 6.40 फीसदी की शुरुआती दर का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जो नए लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं या बैलेंस ट्रांसफर कराना चाहते हैं।
चार सीपीएसई से मिला 533 करोड़ का लाभांश
सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के 4 उपक्रमों इरकॉन, एनएचपीसी, कॉनकॉर और हिंदुस्तान कॉपर से 533 करोड़ रुपये का लाभांश मिला है। दीपम सचिव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक सीपीएसई से लाभांश के रूप में 8,572 करोड़ मिले हैं। एजेंसी
विज्ञापन
अब तक 18 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध
चीनी मिलों ने विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक 18 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा, चीनी उद्योग की कंपनियों को अधिशेष स्टॉक खत्म करने को कम-से-कम 60 लाख टन निर्यात करने को कहा गया है। एजेंसी
होम लोन: आईपीपीबी व एचडीएफसी में करार
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) व एचडीएफसी ने पेमेंट बैंक के करीब 4.7 करोड़ ग्राहकों को होम लोन देने के लिए करार किया है। इससे आईपीपीबी के ग्राहकों तक होम लोन की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।