फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI का शानदार ऑफर: आकर्षक दरों पर लोन व ओवरड्राफ्ट के साथ नौकरीपेशा को मिलते हैं ये फायदे

Mon, 17 May 2021 02:54 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसबीआई वेतन खाताधारकों को ओवरड्राफ्ट, लॉकर शुल्क में छूट, दुर्घटना बीमा, आकर्षक दरों पर लोन के साथ-साथ और कई सुविधाएं उपलब्ध कराता हैं।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सालों के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाएं देता रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपने अपना सैलरी अकाउंट जरूर खुलवाया होगा। एसबीआई आपकी आवश्कताओं के अनुसार वेतन खातों की संपूर्ण रेंज उपलब्ध कराता है। इसमें आपको ओवरड्राफ्ट, लॉकर शुल्क में छूट, दुर्घटना बीमा, आकर्षक दरों पर लोन के साथ-साथ और कई सुविधाएं मिलती हैं।

विज्ञापन


ग्राहकों को मिलते हैं ये लाभ-

  • एसबीआई के सैलरी खाताधारकों को किसी भी बैंक के एटीएम पर मुफ्त में असीमित लेनदेन की सुविधा मिलती है। 
  • ग्राहकों को फ्री में 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर मिलता है।
  • ग्राहकों को फ्री में 30 लाख रुपये तक का वायु दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर मिलता है।
  • लोन की सुविधाओं के बारे में बात करें, तो सैलरी खाताधारकों को बैंक आकर्षक दरों पर पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन का लाभ भी मिलता है।
  • लॉकर शुल्क में खाताधारकों को 25 फीसदी तक की छूट मिलती है।
  • बैंक ग्राहकों को फ्री ड्राफ्ट, मल्टी सिटी चैक और एसएमएस अलर्ट सुविधा भी उपलब्ध कराता है।
  • आपको इसमें दो माह के वेतन के बराबर की राशि की ओवरड्राफ्ट (वर्तमान में केवल चयनित ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध) की सुविधा भी मिलेगी।
  • लॉयल्टी कार्यक्रम एसबीआई रिवॉर्ड्ज के माध्यम से विभिन्न लेनदेनों पर प्वाइंट्स पा सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त ग्राहकों को डेबिट कार्ड और योनो बाई एसबीआई पर विभिन्न प्रकार के नियमित ऑफर भी मिलते हैं।


सैलरी अकाउंट की चार श्रेणियां
यदि आपका भी एसबीआई में सौलरी अकाउंट है, तो आप भी बैंक की इन आकर्षक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने पे-स्केल के हिसाब से इस खाते को चार श्रेणियों में बांटा है- 

  • प्लैटिनमः 1,00,000 रुपये से अधिक
  • डायमंडः 50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक
  • गोल्डः 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक
  • सिल्वरः 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक

इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें