फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना में NPA हो रहा है लोन, आरबीआई ने जारी की चेतावनी

Tue, 26 Nov 2019 06:41 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर एमके जैन ने मुद्रा कर्जों में एनपीए के स्तर में बढ़ोतरी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बैंकों से ऐसे कर्जों की निगरानी करने के लिए कहा है। आंकड़े बताते हैं कि 2018-19 में मुद्रा लोन की तुलना में नॉन परफॉर्मिंग असेट या बैड लोन का अनुपात 2.68 फीसदी था। यह 2017-18 में 2.52 फीसदी के मुकाबले 16 बेसिस प्वाइंट बढ़ा है। कुल दिए गए 18.26 करोड़ मुद्रा लोन में से 36.3 लाख अकाउंट्स ने 31 मार्च को डिफॉल्ट कर दिया।

2015 में शुरू हुई थी मुद्रा लोन योजना

छोटे और मझोले उद्योगों को सस्ते बैंक कर्ज मुहैया कराने के लिए वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना की पेशकश की थी। सूक्ष्मवित्त को लेकर सिडबी के एक कार्यक्रम में जैन ने कहा, ‘मुद्रा एक ऐसी योजना है, जिससे  कई लाभार्थियों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली। हालांकि इनमें से कुछ कर्जदारों में गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के स्तर में बढ़ोतरी से चिंताएं भी पैदा हुई हैं।’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों को उनके मूल्यांकन के चरण में पुनर्भुगतान की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने और पूरी अवधि के दौरान कर्ज की करीब से निगरानी करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि माइक्रोफाइनेंस संस्थानों को अपने क्लाइंट आउटरीच प्रोग्राम को विस्तार देने की जरूरत है, जिससे वे ज्यादा लोगों को सेवा दे सकें और अपना केंद्रीकरण का रिस्क कम कर सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें