फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Q2 Results: दूसरी तिमाही में पीएनबी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1756 करोड़ हुआ, एनआईआई में 20 प्रतिशत इजाफा

Thu, 26 Oct 2023 03:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PNB Q2 Results: जुलाई-सितंबर की अवधि में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 6.96 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए घटकर 1.47 प्रतिशत रह गया। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का डिपॉजिट सालाना आधार पर 10 पर्सेंट बढ़कर 13.09 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एडवांस सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 8.9 लाख करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल शुद्ध लाभ सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में कई गुना बढ़कर 1,756 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में 411 करोड़ रुपये से मुनाफे में 327% की वृद्धि दर्ज की गई थी। दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 20% बढ़कर 9,923 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 8,271 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का परिचालन मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 6,216 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,567 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही के दौरान प्रोविजनिंग सालाना आधार पर करीब 30 पर्सेंट गिरकर 3444 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,906 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-सितंबर की अवधि में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 6.96 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए घटकर 1.47 प्रतिशत रह गया। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का डिपॉजिट सालाना आधार पर 10 पर्सेंट बढ़कर 13.09 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एडवांस सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 8.9 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें