फ्रीडम क्रेडिट कार्ड - आपके दैनिक खर्च और बड़ी खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ड
फ्रीडम कार्ड मुख्य रूप से उन युवाओं के लिए लक्षित है जो अपना करियर शुरू कर रहे हैं। यह उस सेगमेंट को भी पूरा करेगा, जिसे क्रेडिट की अधिक आवश्यकता है, जिससे वे अपने बड़े खर्चों के लिए बहुत ही किफायती लेकिन अत्यधिक फायदेमंद तरीके से क्रेडिट का उपयोग कर सकें।
इसके लाभ
- रिवॉर्डिंग अफोर्डेबिलिटी- मर्चेंट लोकेशंस पर ईएमआई खर्च पर पांच गुणा कैशपॉइंट्स
- कार्ड जारी करने की तारीख से पहले 90 दिनों के लिए सिर्फ 0.99 फीसदी की ब्याज दर
मनीबैक$ क्रेडिट कार्ड - प्रतिदिन के खर्च के लिए सर्वाधिक लाभकारी कार्ड
मनीबैक$ क्रेडिट कार्ड मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए लक्षित है, जो अपने दैनिक खर्च पर मूल्य चाहते हैं। ये उपभोक्ता सावधानी के साथ खर्च करने वाले होते हैं इसलिए एचडीएफसी बैंक उनके द्वारा खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के लिए पूरा मूल्य प्रदान कर रहा है।
इसके लाभ
- पांच प्रमुख मर्चेंट्स पर 10 गुणा कैशप्वाइंट्स- अमेजन, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट, रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर और स्विगी।
- मर्चेंट लोकेशंस पर ईएमआई खर्च पर पांच गुणा कैशप्वाइंट्स
मिलेनिया- बेस्ट कैशबैक क्रेडिट कार्ड
मिलेनिया कार्ड समृद्ध, तकनीक की समझ रखने वाले उपभोक्ता पर लक्षित है। यह 25 से 40 साल की उम्र के लोगों के लिए है। कार्ड का नया अवतार उन सभी क्षेत्रों को कवर करेगा जिनको लेकर मिलेनियल्स खरीदारी, भोजन, मनोरंजन और यात्रा जैसे खर्च करते हैं।
इसके लाभ
- आपके 10 प्रमुख मर्चेंट्स पर 5 फीसदी कैशबैक- अमेजन, बुकमॉयशो, कल्ट.फिट, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, सोनी लिव, स्विगी, टाटा क्लिक, उबर और जोमैटो।
- ईएमआई खर्च और वॉलेट लोड (ईंधन को छोड़कर) सहित अन्य खर्चों पर एक फीसदी कैशबैक