फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों तक बंद रहेंगे देश भर के ग्रामीण बैंक

Thu, 10 Mar 2016 02:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • बंद रहने की वजह दो दिन तक कर्मचारियों की हड़ताल जबकि दो दिन का अवकाश है
  • ग्रामीण बैकों के निजीकरण की सरकार की कोशिश का विरोध
विज्ञापन
बैंक - फोटो : Bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के ग्रामीण जनता को अगले चार दिनों के दौरान बैंकिंग सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा क्योंकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की समस्त शाखाएं इन दिनों बंद रहेंगी। बंद रहने की वजह दो दिन तक कर्मचारियों की हड़ताल जबकि दो दिन का अवकाश है।
विज्ञापन


ग्रामीण बैकों के निजीकरण की सरकार की कोशिश के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक यूनियनों के यूनाइटेड फोरम -यूएफआरआरबीयू- के महासचिव शिवकरण द्विवेदी ने बताया कि उनकी दो दिवसीय हड़ताल के चलते देश भर के सभी 56 ग्रामीण बैंकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार यानी 10 व 11 मार्च 2016 को काम नहीं होगा।

इसके बाद महीने का दूसरा शनिवार है और रविवार है जो कि बैंक की छुट्टी का दिन होता है। वैसे भी वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने की वजह से मार्च में बैंकों में कुछ ज्यादा ही काम रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा छोड़कर देश में करीब 56 ग्रामीण बैंक हैं

हड़ताल
देश भर के 29 राज्यों में -गोवा को छोड़ कर- 56 ग्रामीण बैंकों की 20 हजार से अधिक शाखाएं है और इनमें करीब  1 लाख अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं।

अभी इन बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों का रूतबा हासिल है। पिछले साल मोदी सरकार ने इन बैंकों में भी निजी पूंजी डालने का निर्णय लिया था, जिसके विरोध में कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। द्विवेदी का कहना है कि इस महीने बैंक पर अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने के दबाव में होता है।

इसी महीने के कामकाज का असर बैंक के बैलेंस शीट पर भी दिखता है। लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती है। 

बैंक के समक्ष इस महीने सबसे अधिक दबाव अपने फंसे कर्जे -एनपीए-  को घटाने पर होता है, पर हड़ताल के चलते बैंक की एनपीए घटाने की मुहिम भी कमजोर साबित होगी जिसका सीधा असर बैंक के सालाना प्रदर्शन पर पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें