फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई से बंद हो जाएगा आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक से लेन-देन करना

Sat, 20 Jul 2019 04:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य बिड़ला समूह द्वारा संचालित आइडिया पेमेंट बैंक आगामी 26 जुलाई से बंद हो जाएगा। बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वो सभी लोग जो पेमेंट बैंक के ग्राहक हैं, अपने बैलेंस को जल्द से जल्द ट्रांसफर करा लें। 

17 महीने में हुआ बंद

आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक को 17 महीने पहले अप्रैल 2016 में शुरू किया गया था। यह पेमेंट बैंक आदित्य बिड़ला नुवो और आइडिया सेल्युलर का संयुक्त उपक्रम है। इसमें आदित्य बिड़ला नुवो की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। बैंक को अगस्त 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट बैंक के लिए लाइसेंस मिला था। 

विज्ञापन


अप्रैल 2016 में आइडिया सेलुलर ने सब्सिडियरी आइडिया मोबाइल कॉमर्स सर्विसेज को पेमेंट बैंक में मर्ज कर आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक नाम दिया था। अब इस पेमेंट बैंक के बंद होने के बाद केवल एयरटेल, पेटीएम, जियो, इंडिया पोस्ट जैसी प्रमुख कंपनियों की पेमेंट बैंक सेवा उपलब्ध होगी।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें