फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के बाद 1 फरवरी को पेश हो सकता है पहला बजट

Mon, 04 Dec 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : pti
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली जीएसटी लागू होने के बाद पहला बजट 1 फरवरी को पेश कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधन के साथ ही संसद का बजट सत्र अगले साल 30 जनवरी को शुरू होगा। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा देश की अर्थव्यवस्था का विस्तृत विवरण पेश करने वाले आर्थिक सर्वे के 31 जनवरी को सदन में पेश होने की उम्मीद है। इसके एक दिन बाद केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। औपनिवेशिक युग की परंपरा को खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इस साल 1 फरवरी को बजट पेश किया था। 

पहले फरवरी के अंत में बजट पेश किया जाता था। बजट पेश करने को इस लिए पहले किया गया जिससे कि नए वित्त वर्ष से इसके प्रस्तावों को को लागू करना सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही करीब सौ साल पुरानी अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा को भी खत्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल बजट को आम बजट में ही मिला दिया गया। 2019  के आम चुनावों से पहले केंद्रीय बजट 2018-19 भाजपा नीत एनडीए सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें