फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बूम सुपरसोनिक और यूनाइटेड एयरलाइन्स के बीच 15 एयरक्राफ्ट खरीदने पर हुआ समझौता 

Sat, 05 Jun 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • बूम एयरक्राफ्ट सुपरसोनिक जेट होंगे जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे 
  • बूम सुपरसोनिक ने 2029 से पैसेंजर सर्विस शुरू करने का लक्ष्य रखा
  • न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा में सात घंटे लगते हैं, इस एयरक्राफ्ट से सिर्फ साढ़े 3 घंटे लगेंगे
विज्ञापन
बूम सुपरसोनिक विमान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एविएशन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस और बूम सुपरसोनिक कंपनी के बीच एयरक्राफ्ट खरीदने पर एक समझौता हुआ है। इसमें एविएशन कंपनी ने बूम सुपरसोनिक कंपनी से 15 एयरक्राफ्ट खरीदेने का ऐलान किया है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 35 एयरक्राफ्ट और खरीदने का विकल्प भी रहेगा। 

विज्ञापन


ये समझौता बहुत खास है क्योंकि खरीदे जाने वाले बूम एयरक्राफ्ट सुपरसोनिक जेट होंगे जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। हाई स्पीड होने के कारण यात्रा का समय भी आधा हो जाएगा। हालांकि, बूम अभी तक कोई भी सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट नहीं बना पाया है। इसका पहला एयरक्राफ्ट ओवरचर अभी तक पूरा नहीं हुआ है और उसका सर्टिफिकेशन भी बाकी है।

बूम सुपरसोनिक 2029 से पैसेंजर सर्विस शुरू करने का लक्ष्य रख रही है। ये एयरक्राफ्ट मैक 1.7 की रफ्तार से उड़ सकेगा। आमतौर पर पैसेंजर एयरक्राफ्ट मैक 0.74 की रफ्तार से ही उड़ते हैं। इसका मतलब है कि न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा में जो सात घंटे लगते हैं, इस एयरक्राफ्ट से सिर्फ साढ़े 3 घंटे लगेंगे।
विज्ञापन


यूनाइटेड एयरलाइन्स के सीईओ स्कॉट किर्बी ने कहा कि बूम का कमर्शियल एविएशन के लिए विजन बिजनेस और आरामदायक ट्रैवलर्स को एक शानदार फ्लाइट अनुभव देगा। वहीं, बूम सुपरसोनिक के सीईओ ब्लेक शॉल ने कहा कि नेट-जीरो कार्बन सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट के लिए विश्व का पहला समझौता हमारे ज्यादा सुलभ दुनिया के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दोनों कंपनियों का दावा है कि एयरक्राफ्ट 100 फीसदी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल पर चलेगा और नेट-जीरो कार्बन एमिशन होगा। लेकिन कोई और जानकारी इस संबंध में अभी तक दी नहीं गई है।

बूम सुपरसोनिक ने अभी तक एक प्रोटोटाइप एयरक्राफ्ट बनाया गया है। ये एयरक्राफ्ट 2021 में पहली उड़ान भरेगा। इसमें सिर्फ पायलट की ही जगह है जबकि कमर्शियल एयरक्राफ्ट में 88 यात्री और क्रू की जगह होगी। इसके साथ ही ओवरचर जेट की लंबाई 205 फीट होगी और ये 60,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा। अभी एयरक्राफ्ट 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें